You are here
Home > वेबसाइट डेवलपमेंट > वर्डप्रेस | Wordpress > वर्डप्रेस क्या है ? वर्डप्रेस कहा से सीखें ?

वर्डप्रेस क्या है ? वर्डप्रेस कहा से सीखें ?

वर्डप्रेस क्या है ?

वर्डप्रेस एक opensource स्क्रिप्ट है जिसका प्रयोग ब्लॉग और वेबसाइट बनाने के लिए किया जाता है |

वर्डप्रेस के प्रायः दो संस्करण हैं : “wordpress.org” और “wordpress.com”

WordPress.org को हम लोग अपनी होस्टिंग खरीद के होस्ट करते हैं और wordpress.com में अपना ब्लॉग बनाते हैं जो WordPress के होस्टिंग सर्वर्स पे होस्ट होता हैं |

आप wordpress.com पे होस्ट होने वाले ब्लॉग को “example.wordpress.com” वेब एड्रेस पे विजिट करते हैं |

wordpress.org आपको एक स्क्रिप्ट देता है जिसको आप अपने द्वारा खरीदी गयी होस्टिंग में किसी डोमेन नाम – www.example.com  पर इनस्टॉल करते हैं |

मुख्य बात : “example.wordpress.com” पर होस्ट होने वाले ब्लॉग को भी www.example.com जैसे किसी डोमेन नाम पे होस्ट किया जा सकता है | इसके लिय हमें किसी होस्टिंग को खरदीने की आवश्यकता नहीं होती, हमें केवल डोमेन नाम खरीदना पड़ता है |

वर्डप्रेस दुनिया का सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला CMS भी है |

CMS क्या होता है ?

CMS का अभिप्राय कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम से है | जैसा नाम से साफ़ ज़ाहिर होता है – वो वेब एप्लीकेशन जिसका प्रयोग कंटेंट (लेख, पेज, चित्र, फाइल्स, इत्यादि) को लिखने, बदलने, पढने एवं मिटाने के लिए किया जाता है उसे वर्डप्रेस CMS कहते है |

वर्डप्रेस किस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से बना है ?

वर्डप्रेस को लाखो लोगो द्वारा प्रयोग की जाने वाली PHP लैंग्वेज में बनाया गया है | PHP भी एक opensource प्रोग्रामिंग की भाषा है |

वर्डप्रेस को MySql नाम के डेटाबेस से कनेक्ट किया जता है | MySql डेटाबेस वर्डप्रेस के कंटेंट को सेव करने के लिए प्रयोग में आता है |

वर्डप्रेस में एक ब्लॉग या एक ४-५ पेज की साधारण वेबसाइट बनाने के लिए किसी खास कोडिंग की जानकारी की आवश्यकता नहीं होती है |

वर्डप्रेस प्लगइन क्या होती है ?

यदि आपको वर्डप्रेस की मौजूदा कार्यक्षमता से अधिक कोई एप्लीकेशन बनानी है तो आप वर्डप्रेस की प्लगइन का प्रोयोग कर सकते हैं | वर्डप्रेस प्लगइन वर्डप्रेस समुदाय के सदस्यों द्वारा बनायीं जाती हैं | वर्डप्रेस समुदाय के सदस्य वो स्वयंसेवक होते है तो वर्डप्रेस को निरंतर अच्छा बनाने का प्रयास करते रहते हैं |

वर्डप्रेस थीम (Theme) क्या है ?

वर्डप्रेस थीम दुनिया भर के थीम डेवलपर द्वारा बनाई जाती हैं ताकि उनका प्रयोग करके नए वर्डप्रेस डेवलपर अपनी वेबसाइट या ब्लॉग को और सुन्दर और प्रभावशाली बना सकें | वर्डप्रेस में डिफ़ॉल्ट रूप से थीम मौजूद होती है | इस थीम का प्रयोग करके भी आप ब्लॉग लिखना शुरू कर सकते है |

वर्डप्रेस कहा से सीखें ?

आप वर्डप्रेस सीखने के लिए Youtube tutorials का प्रयोग कर सकते हैं | हमने भी वर्डप्रेस सिखाने के लिए कुछ ट्यूटोरियल तईयार किये हैं जो आप इस लेख के अंत में देख सकते हैं | वर्डप्रेस सिखाने के लिए बोहत से अछे संसथान भी हर शहर में मौजूद हैं | वर्डप्रेस आप ऑनलाइन कोर्स की मदद से भी सिख सकते हैं |
यदि आप हमसे वर्डप्रेस सीखना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें : यहाँ क्लिक करें यदि आप को ये लेख सार्थक या उपयोगी लगा तो इसे अपने फेसबुक या ट्विटर पे जरूर शेयर करें

One thought on “वर्डप्रेस क्या है ? वर्डप्रेस कहा से सीखें ?

Leave a Reply

Top