You are here
Home > सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन SEO > SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) क्या होता है ?

SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) क्या होता है ?

seo kya hota hai - seo क्या होता है

SEO का अर्थ है सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन | SEO को समझने से पहले आपको ये जानना जरुरी है की सर्च इंजन क्या होता है – सर्च इंजन वो वेब एप्लीकेशन है जिसका प्रयोग करके दुनिया भर की वेबसाइट के कंटेंट को खोजा जा सकता है |

सर्च इंजन वेब्साईट का सबसे बड़ा उदाहरण है गूगल | माइक्रोसॉफ्ट का बिंग भी एक प्रसिद्ध सर्च इंजन है, यहू सर्च, yandex, baidu इत्यादि कुछ प्रमुख सर्च इंजन के नाम है |

जब कभी कोई भी नयी वेबसाइट लांच होती है तो उसके बारे में दुनिया भर को पता नहीं होता | एडवरटाइजिंग एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा नयी लांच की गयी वेबसाइट की जानकारी दुनिया तक पहुचाई जाती है |

पर सर्च इंजन के ज़रिये कोई नयी वेबसाइट लोगों तक पहुच सकती है यदि यूजर कोई ऐसा कीवर्ड सर्च इंजन में सर्च करता है जिस कीवर्ड के लिए उस वेबसाइट को ऑप्टिमाइज़ किया गया हो ऑप्टिमाइजेशन का अर्थ है अनुकूल बनाना |

सर्च इंजन में यूजर अपने सवाल को इनपुट करता है और आउटपुट में सर्च इंजन यूजर के सवाल के अनुसार लाखों वेबसाइट दिखाता है | ये सभी वेबसाइट जिस पेज पे अति हैं उसे सर्च इंजन रिजल्ट्स पेज यानि की serp कहलाता है |

सभी जवाब एक क्रम में आते हैं | ये क्रम एक कलन विधि या algorithm के अनुसार अत है | इस अलगोरिदम का सबसे मुख्य तर्क पूछे गए सवाल के अनुसार जिस वेबसाइट में सबसे सटीक जवाब होता है उस वेबसाइट को क्रम में सबसे ऊपर रखता है |

जिस वेबसाइट में पूछे गए सवाल का सबसे अच्छा जवाब लिखा होता है वो क्रम में सबसे ऊपर आती है |

जवाब के इलावा उस पेज के HTML टैग्स में लिखे गए वाक्यों का भी महत्त्व होता है |

कुछ प्रमुख HTML टैग जो SEO में मदद करते है वो निम्नलिखित हैं :

<title> website ke focused keywords 60 – 70 characters me  </title>

<meta name=’description’ content=’ target kiye gaye keyword ke sath description 150 – 160 characters me  ’ >

<h1>Heading Tag me keyword ke sath title ka hona </h1>

<h2>Sub Heading tag me aur keywords ka hona </h2>

<img alt=” har image ke sath alternate text ka hona jo ki seo me help karta hai  ”>

सर्च का अर्थ है – किसी व्यक्ति, वस्तु, जगह या अन्य जानकारी को खोजना

इंजन का अर्थ है – यूजर द्वारा एन्टर की जाने वाली जानकारी को डेटाबेस में पोस्ट करने और उस जानकारी के अनुसार उत्तर को यूजर को दिखने की तकनीक |

सबसे अधिक प्रयोग होने वाले सर्च इंजन हैं :

*गूगल

*बिंग

*याहू

ऑप्टिमाइजेशन का अर्थ है – अपनी वेबसाइट की कुशलता को इस प्रकार से बढ़ाना की वो यूजर के सवाल के अनुसार सबसे सटीक उत्तर दे सके |

Leave a Reply

Top